Monday, March 16, 2026

27 अप्रैल को एससी एसटी इम्प एसोसिएशन के माध्यम से विभिन्न सामाजिक सस्था द्वारा वृहद पैमाने पर जयंती समारोह

अम्बेडकर जयंती पर 8:00 बजे माल्यार्पण डॉ अम्बेडकर भवन प्रतिमा परिसर सेक्टर 06 भिलाई में

कुछ नकाब पोशों के द्वारा मुद्दे सुलझाने के अलावा उलझाने वाले लोगों से सावधान

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/ एसटी इम्प एसोसिएशन भिलाई प कृ व एक मात्र मान्यता प्राप्त सस्था द्वारा डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती समारोह 134 वी वर्ष गाठं की तैयारी हेतु एसोसिएशन के उप कार्यालय डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर भवन सेक्टर 06 स्थित बैठक आयोजित की गई। बैठक में चर्चा के तहत सस्था के माध्यम से प्रतिवर्षानुसार डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर भवन में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधक द्वारा डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती समारोह का कार्यक्रम होता रहा है, हमेशा कार्यक्रम स्वागत योग्य रहा। ज्ञात सुत्र से पता चल रहा है कि कुछ तथाकथित स्वयंभू लोगों के द्वारा डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर भवन से डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम को स्थानांतरित करने का कार्य किया गया है।
इस विषयान्तगत सस्था के माध्यम से एसोसिएशन के द्वारा संचालित डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर भवन में स्थापित परिसर में आदम कदम परम श्रदेय डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर प्रतिमा पर 14 अप्रैल जयंती समारोह पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया, एवम् अप्रैल महा के अन्तराल में 27 अप्रैल 2025 को भिलाई इस्पात संयंत्र एससी /एसटी इम्प एसोसिएशन भिलाई के माध्यम व भिलाई/दुर्ग की विभिन्न सामाजिक सस्था के तहत वृहद पैमाने पर जयंती समारोह कार्यक्रम आयोजित करेगी।


यह जानकारी भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी इम्प एसोसिएशन भिलाई के अध्यक्ष आनदं रामटेके ने दी, तथा कुछ भ्रमित नकाब पोशाक लोगों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि कुछ लोगों के द्वारा भिलाई टाउन शिप में मुद्दे सुलझाने के अलावा उलझाने का कार्य किया जा रहा है, ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। चूंकि 2023 में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधक व भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी इम्प एसोसिएशन के अथक प्रयास से डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती समारोह 2023 जयंती समारोह पर डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा लगाई गई, सौन्दर्यीकरण कार्य किया जाना तय था, आज सौन्दर्यीकरण कार्य से डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा सौन्दर्यीकरण से उपेक्षा की शिकार है। 2. एसोसिएशन द्वारा संचालित डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर भवन में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधक द्वारा वृहद पैमाने पर अम्बेडकर पुस्तकालय एवम्ं संग्रालय बनाय जाना तय व निश्चित किया गया था, उसे स्थानांतरित कर अम्बेडकरी मिशन के प्रति खोट है।
3.भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत एससी /एसटी के ठेका श्रमिक व बीएसपी कर्मचारी व अधीकारी जो कि अधिकांश एससी/ एसटी के होने पर आज पदौनति से आज वचितं कर कुठाराघात किया जा रहा है।
इन विषयों पर एसोसिएशन के माध्यम से समय समय पर उपरोक्त बिन्दु पर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधक को ध्यान आकर्षित करते हुए प्रतिवेदन देकर अवगत कराया गया। चुकि आज भी एससी /एसटी वर्गों कर्मचारीयों को सवाल जवाब देना मुश्किल हो रहा है। उपरोक्त बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी इम्प एसोसिएशन भिलाई के अध्यक्ष आनदं रामटेके, महासचिव सतोषं कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष अरविंद रामटेके, किशोर कनौजें, निशाना शुर्यवशीय, रामचंद्र बेहरा, नारायण बेहरा, सहित सस्था के पदाधिकारियों प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news