Friday, March 29, 2024

World Cup 2022: दीपिका पादुकोण करेंगी वर्ल्डकप ट्रॉफी का अनावरण, ऐसा करने वाली होंगी पहली ग्लोबल स्टार

World Cup 2022: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस (Most popular actress of Bollywood) हैं। साथ ही वो कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) से लेकर हॉलीवुड (Hollywood) तक में परचम फहरा चुकी हैं। उनकी पहचान ग्लोबल स्टार की बन गई है। यही वजह है कि अब दीपिका को फीफा विश्वकप 2022 (fifa world cup 2022) के फाइनल मुकाबले से पहले एक खास जिम्मेदारी मिली है। दीपिका कतर जाएंगी। वह फीफा विश्वकप ट्रॉफी के अनावरण (FIFA World Cup trophy unveiled) के लिए मौजूद रहेंगी।

स्टेडियम में ट्रॉफी का करेंगी अनावरण

सूत्रों के मुताबिक, दीपिका खचाखच भरे स्टेडियम में ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। फीफा के इतिहास में यह दुर्लभ मौका है जब किसी भारतीय या अंतरराष्ट्रीय एक्टर को यह सम्मान मिला है। फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल 18 दिसंबर 2022 को कतर के लुसैल (Lusail) आइकॉनिक स्टेडियम में होगा।

‘फाइटर’ की शूटिंग खत्म कर लौटीं

दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वह असम में ‘फाइटर‘ की शूटिंग खत्म करके लौटी थीं। फिल्म में वह ऋतिक रोशन के अपोजिट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही वह ‘पठान‘ के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग करेंगी। ‘पठान‘ जनवरी 2023 में रिलीज होगी।

कई फिल्में पाइपलाइन में

दीपिका की आने वाली अन्य फिल्मों में रोहित शेट्टी की ‘सर्कस‘ है जिसमें वह कैमियो कर रही हैं। शाहरुख खान और जॉन अब्राहिम के साथ ‘पठान‘ हैं। दीपिका की एक अन्य फिल्म ‘प्रोजेक्ट के‘ है। इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी अहम किरदार में हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ में दीपिका कैमियो करती दिखेंगी। (World Cup 2022)

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news