Sunday, June 14, 2026

घर से आभूषण चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, चोरी की चांदी की पायल बरामद

भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना नेवई पुलिस ने घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई चांदी की दो जोड़ी पायल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपिया को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा मेंजेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार स्टेशन मरोदा निवासी सोहद्रा साहू ने 25 नवंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर की आलमारी में रखे सोने एवं चांदी के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 62 हजार रुपये थी, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना नेवई में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस को संदेह के आधार पर पूर्णिमा साहू से पूछताछ की गई। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपिया ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी गई चांदी की दो जोड़ी पायल बरामद की गई।

पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पूर्णिमा साहू (40 वर्ष), निवासी ग्राम रुपास जिला भरतपुर (राजस्थान), वर्तमान निवासी शंकरनगर, कैम्प-1 सुपेला, भिलाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपिया को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से 33.800 ग्राम और 28.680 ग्राम वजनी चांदी की दो जोड़ी पायल जब्त की है।

इस कार्रवाई में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षक प्यारे लाल साहू एवं आरक्षक रवि बिसाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर में रखे कीमती सामान और आभूषणों को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या डायल-112 पर दें। पुलिस ने कहा है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news