दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोहन नगर थाना अंतर्गत उरला निवासी एक महिला ने मंगलवार की दोपहर को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चुरी पहुंचाया। मर्ग कायम कर पुलिस विवेचना कर रही है। पुलिस ने बताया कि उरला निवासी लक्ष्मी देवांगन 36 वर्ष पति महेंद्र देवांगन ने दोपहर को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। जब अपने कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं निकली तब घरवालों ने खिड़की से देखा तो वह फांसी पर लटकी हुई थी। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी देवांगन मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
