Wednesday, September 2, 2026

महिला ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति ड्यूटी पर गया था

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नगर थाना क्षेत्र के रुआबांधा सेक्टर में एक विवाहित अधेड़ महिला द्वारा घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी, जबकि उसका पति बीएसपी में सेकंड शिफ्ट ड्यूटी पर गया हुआ था। घटना स्थल से कोई भी सुसाइडल नोट प्राप्त नहीं हुआ है। विवाहित महिला के द्वारा यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया इसका खुलासा नहीं हो सका है।

भिलाई नगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान ममता बघेल (45 वर्ष), पति मनबोध बघेल, निवासी रुआबांधा सेक्टर के रूप में हुई है। पति के सेकंड शिफ्ट ड्यूटी पर जाने के बाद महिला कल घर पर अकेली थी। शाम को अपने पेटडॉग को मंगलवार की शाम को घूमने के बाद घर लौट गई थी। शाम को पति के द्वारा लगातार फोन किए जाने पर पत्नी की ओर से कोई प्रति उत्तर नहीं मिलने पर घबरा गया था। इसके बाद जानकारी का खुलासा हुआ की महिला ने कल अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। शव को मर्च्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। वहीं घटना की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) को भी सूचित किया गया है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news