Thursday, March 12, 2026

महिला हुई ऑनलाइन ठगी का शिकार, 7 लाख 68 हजार रुपए पार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : साकेत कॉलोनी निवासी महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। अज्ञात मोबाइल धारक ने महिला के खाते से 7.68 लाख रुपए पार कर दिए। मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी श्रीमती कमलेश साहु पति कृष्ण कुमार साहु उम्र 56 निवासी वार्ड नं 59 सांकेत कालोनी कातुलबोर्ड एस ए एफ लाईन हैं। 29 अगस्त को डां आलोक दिक्षित से अपाईनमेंट लेने गूगल पर सर्च कर मोबाईल नंबर निकाला। इसके बाद उस नंबर से व्हाट्स एप पर चैट किया और उनके द्वारा एपीके फाईल डाउनलोड करवाया एवं अपाईनमेंट डीटेल्स मांगी गई। जिसके बाद 2 सितंबर से 3 सितंबर के मध्य श्रीमती कमलेश साहू के बैंक आफ बड़ोदा के खाता से विभिन्न ट्रांसेक्शन कर 6,83,178 रुपये एवं उनकी बेटी डाली साहु के खाता से 85000 रुपये निकाल लिए थे। इस तरह कुल रकम 7,68,178 रुपये की धोखाधडी की गई है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news