Friday, March 13, 2026

मदद के बहाने एटीएम बदलकर खाते से 40,000 रुपए निकाले

भिलाई : न्यूज़ 36 : एटीएम से रुपए निकालने में मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदलकर खाते से ₹40,000 पार करने वाले एक शातीर के खिलाफ खुर्सीपार पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा के तहत अपराध दर्ज किया है। मामला 7 महीना पुराना है,आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने अब जाकर एफआईआर दर्ज की है। और आरोपियों की तलाश शुरू की गई है। पुलिस ने बताया कि चंद्रमा चौक शिवाजी नगर खुर्सीपार निवासी मिथिलेश कुमार बीते 23 जुलाई 2023 को दोपहर में खुर्सीपार गेट के पास स्थित हिताची के एटीएम से रुपए निकालने के लिए गया था। शिकायतकर्ता रुपए निकालने का प्रयास कर रहा था इसी दौरान एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के आसपास थी वह एटीएम में घुसा और रुपए निकालने में मदद की बात कही। पीड़ित को रुपए निकालने नहीं आ रहा था, तो उसने भी आरोपी की मदद ले लीम आरोपी ने कुछ समय तक उसके सामने ही एटीएम से रुपए निकालने का नाटक किया और अंत में रुपए न निकलने की बात कह कर उसे एटीएम कार्ड वापस कर दिया। लेकिन आरोपी ने जो एटीएम कार्ड लौटाया था वह दूसरा था । आरोपी ने पीड़ित के एटीएम कार्ड को बड़ी चालाकी से अपने पास के कार्ड से बदल दिया, और उसकी मदद से अशरफी मस्जिद चौक पर लगे दो एटीएम से क्रमशः 25 हजार और ₹15000 निकाल लिए । जब पीड़ित के मोबाइल पर रुपए निकल जाने का मैसेज आया तो उसने अपना बैंक स्टेटमेंट निकाला तो उसे दो किस्तों में खाते से ₹40,000 निकल जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की जिस पर पुलिस ने अब जाकर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news