भिलाई : न्यूज़ 36 : चार अप्रैल को होने वाले जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि मतदान के लिए छह बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ में एक पेटी पदाधिकारी प्रद और एक पेटी कार्यकारिणी सदस्य पद के मतदान के लिए रखी जाएगी।
पदाधिकारी पद के मतदान के लिए नीले रंग की मतपत्र और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सफेद रंग की मतपत्र मतदाताओं को उपलब्ध करवाई जाएगी। मतदान के लिए मतदाताओं को जिला अधिवक्ता संघ का पहचान पत्र या अन्य पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
