Tuesday, March 17, 2026

पत्नी ने मना किया शराब पीने से तो नशेड़ी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेक्टर 6 महाराणा प्रताप भवन के पीछे बस्ती में पति ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और हत्या करने के बाद उसके शव को बोरे में भरकर घर के बाहर ही रख दिया। हत्यारा का नाम संजय गौंड है, तो वही मृतिका का नाम आरती बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी संजय शराब पीने का आदी है और वह कई सालों से शराब पी रहा है, आरती उसे मना किया करती थी, कि वह शराब न पिए, इसी बात पर दोनों के बीच में अक्सर विवाद हुआ करता था। इसी नशे के चलते आरोपी ने नशे की हालत में अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश बोरे में भरने के बाद उसे अपने ही घर के बाहर रख दिया। फिर आरोपी पति ने शराब के नशे में अपने दोस्त को हत्या की पूरी बता डाली। हत्या की बात सुनते ही हत्यारे संजय के दोस्त ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची पहले तो शराबी पति से पूछताछ की और उसके बाद बोरे में बंद पत्नी की लाश को निकाला। फिलहाल पुलिस ने हत्यारे संजय को गिरफ्तार कर लिया है, तो वही पूरे मामले की विवेचना भी की जा रही है। वही भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि शराबी पति पत्नी के साथ हमेशा विवाद करता था दो दिन पहले भी इनके बीच विवाद हुआ था, कल पत्नी को मार कर बोरे में भरकर फेंक दिया। पुलिस को आज सुबह सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news