Wednesday, March 11, 2026

पश्चिम एशिया संकट, छ:ग सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली में नोडल अधिकारी नियुक्त

रायपुर : न्यूज़ 36 : पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी वर्तमान संघर्ष और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, शासन ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के लॉयजन ऑफिसर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है ताकि वहां फंसे छत्तीसगढ़ी नागरिकों को तत्काल सहायता और समन्वय उपलब्ध कराया जा सके।

नोडल अधिकारी की नियुक्ति

सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, लेखा अजगल्ले (लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली) को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।

 

सहायता के लिए यहां करें संपर्क

छत्तीसगढ़ के जो नागरिक पश्चिम एशिया के प्रभावित क्षेत्रों में हैं या उनके परिजन जो सहायता चाहते हैं, वे निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबरः 8349840582

कार्यालयीन दूरभाष (Landline): 011-46156000

फैक्स नंबर: 011-46156030

राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन केंद्र सरकार और संबंधित दूतावासों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news