Monday, March 16, 2026

29 व 30 सितंबर पाईप लाईन लिकेज से जल आपूर्ति पुरी तरह रहेगी बाधित

भिलाई : न्यूज़ 36 :  नगर पालिक निगम भिलाई के जलशोधन संयंत्र में शिवनाथ नदी से राॅ-वाटर लिया जाता है। राॅ-वाटर पाईप लाईन पटेल चौक दुर्ग के समीप बीएसएनएल आफिस के सामने लिकेज हो गया है। जिससे पानी का रिसाव हो रहा है। इस लीकेज का संधारण 28 सितम्बर को किया जाना है तथा लीकेज संधारण का कार्य 29 सितम्बर देर रात पूर्ण होने की संभावना है। लीकेज संधारण हेतु शट-डाउन लेने में 29 एवं 30 सितम्बर दो दिवस नगर पालिक निगम भिलाई एवं नगर पालिक निगम रिसाली में जलप्रदाय पूर्णतः प्रभावित रहेगा। लीकेज संधारण का कार्य पूर्ण होने पर पूर्व की भांति पेयजल आपूर्ति चालू कर दी जायेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news