Thursday, March 12, 2026

SIR: मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी दस्तावेज सत्यापित करा पाएंगे

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिला प्रशासन ने एसआईआर की प्रक्रिया पूरी करने के लिहाज से नो मैपिंग कैटेगरी के 41 हजार मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन शुरू कर दिया है। 82 सेंटरों के माध्यम से मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था। मतदाताओं को नोटिस जारी होने के बाद जल्द से जल्द सत्यापन कराना होगा।

Oplus_16908288

यह ऑनलाइन भी किया जा सकता है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि निर्वाचक नामावली को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया था।

Oplus_16908288

इसके बाद नो मैपिंग और लॉजिकल विसंगतियों वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया। जिले में विधानसभा वार कुल 82 अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं। यहां पर मतदाता दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news