साजा(अभिषेक): न्यूज़ 36 : क्षेत्र के ग्राम भरदा लोधी में महिला से लूट की वारदात के बाद माहौल गरमा गया जानकारी के अनुसार महिला से दिन दहाड़े लूट कर भाग रहे आरोपियों को ग्रामीण ने मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर पहले राईस मिल के पास पकड़ लिया आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँच गए पुलिस की 112 टीम आयोपियो को हिरासत में लेने पहुंची लेकिन ग्रामीण उन्हें गांव ले जाकर पूछताछ करने की मांग पर अड़ गए स्थिति को देखते हुए थान खमरिया देवकर सहित आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। बाद में पुलिस आरोपियों को साजा थाना लेकर पहुँची देर शाम तक बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना में डटे रहे पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
