Wednesday, March 18, 2026

अभिनेता धर्मेंद्र को नगमे सुनाते भिलाई के संजय का वीडियो हुआ वायरल

गायक संजय सिंह का आत्मीय रिश्ता रहा अभिनेता धर्मेंद्र का

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई स्टील प्लांट में सुदीर्घ सेवा देने के बाद स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्पोरेट ऑफिस से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए शहर के गायक संजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अभिनेता धर्मेंद्र से जुड़े इस वीडियो में संजय सिंह उन्हें कुछ गीत सुना रहे हैं। संजय सिंह के यह वीडियो हालांकि साल भर पहले के हैं लेकिन अभिनेता धर्मेंद्र के देहावसान के बाद सोशल मीडिया में इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है।

Oplus_16908288

कम लोग ही जानते हैं कि इस वीडियो में नजर आ रहे जिस गायक की धर्मेंद्र खूब सराहना कर रहे हैं, वह मूलत: भिलाई के हैं। इन दिनों नई दिल्ली में रह रहे संजय सिंह भी अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से बेहद गमगीन हैं।
संजय बताते हैं कि अपने पसंदीदा अभिनेता से उन्हें हाल के बरसों में दो बार उनके जुहू स्थित आवास पर मिलने का मौका मिला था। दोनों बार उन्होंने घंटों ना सिर्फ़ आपने जीवन की गाथा और चुटकुलों और शेरो- शायरी से बांधे रखा बल्कि अपने बगल में बैठा कर अपनी पुरानी फिल्मों के कई नगमे सुनते रहे।

संजय सिंह ने अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि बचपन में उन्होंने अपने गृहनगर गाज़ीपुर की प्रकाश टॉकीज में फिल्म ‘धर्मवीर’ देखी थी तो कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि जीवन में कभी ऐसा भी पल आएगा, जब इसी हीरो के साथ बगल में उनके घर बैठ कर चाय की चुस्कियाँ भी लूँगा।
संजय सिंह कहते हैं जीवन में अनेक विशिष्ट व्यक्तियों से मिलना जुलना होता है जिनमे फ़िल्म जगत के लोग भी होते है लेकिन अपने पसंदीदा अभिनेता धर्मेंद्र से मिलना एक अनन्य अनुभव रहा, ऐसा इसलिए कि बचपन मे ही एक भ्रांति घर कर गई थी कि धर्मेंद्र जैसे लोग सिर्फ़ परदे पर ही दिख सकते है।
लेकिन उनसे मिल कर लगा जैसे कोई सपना सच हो गया। संजय सिंह कहते हैं-दोनों मुलाकात में उन्हें करीब से देखने-समझने का  मौका मिला। वे एक बेहद संवेदनशील इंसान थे और इंसानियत उनमे कूट कूट के भरी थी जो हर पल उनकी उपस्थिति में परिलक्षित होती थी।
संजय कहते हैं उनसे मिल कर एक और भ्रम भी टूटा कि जीवन में शीर्ष पर पहुचने के लिए और अपनी स्थिति आजीवन बरकरार रखने के लिए कुटिलता और तिकड़मबाजी की प्रबल आवश्यक होती है। बल्कि उनसे मिल कर समझ में आया कि संवेदनशीलता और भावुकता के गुणों को आत्मसात करके भी मनुष्य जीवन में ऊंचाइयों की प्राप्ति कर सकता है।
संजय सिंह ने बताया कि दोनों मुलाकात एक करीबी मित्र के माध्यम से हुई थी और इस दौरान आत्मीय बातें हुईं। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘’आपकी परछाईंयां’’  के गीत ‘’मैं निगाहें तेरे चेहरे से हटाऊँ कैसे’’ और ‘’प्यार ही प्यार’’ के गीत ‘’देखा है तेरी आंखों में’’ को अभिनेता धर्मेंद्र के समक्ष गाते हुए आज लोग सोशल मीडिया में खूब पसंद कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि एक नेक दिल इंसान धर्मेंद्र को यही सच्ची श्रद्धांजलि है।

आशीर्वाद स्वरूप धर्मेंद्र ने संजय से कहा था-गायकी ईश्वरीय देन….

संजय सिंह बताते हैं कि उन्होंने जब अपने पसंदीदा अभिनेता के सामने उनकी फिल्मों के गीत पेश किए तो उन्होंने खूब पसंद किया।  उन्होंने इन गीतों की रिकार्डिंग और शूटिंग से जुड़ी कई यादें भी ताजा की और खास तौर से अमर गायक मोहम्मद रफी का जिक्र किया। संजय बताते हैं कि अभिनेता धर्मेंद्र ने उनकी गायिकी को भी आशीर्वाद दिया और गाना सुनने के बाद बोले कि ‘’ये ईश्वर की देन है, इसे बहुत ही हिफ़ाज़त से रखियेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news