Saturday, July 27, 2024

ललित चंद्राकार की जीत पर रसमड़ा में विजय एवम आभार रैली*

दुर्ग समीपस्थ औद्योगिक ग्राम रसमड़ा में दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर के द्वारा 16642 मतों के ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने विजय रैली निकालकर मतदाताओं का आभार माना, ज्ञात हो रसमड़ा के चारों बूथों के 20 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर जी को 1794 मत मिले एवं कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को 1070 मतों से ही संतोष करना पड़ा इस तरह से भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर को 724 मतों से विजय रहे, कार्यकर्ताओं ने रैली में नाचते गाते खूब आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते लेते रहे, रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच रामखिलावन यादव ने सभी भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं, मतदाताओं एवं ग्रामीण जनों को भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी ललित चंद्राकर पर विश्वास जताते हुए विजय दिलाने पर पार्टी की ओर से आभार व्यक्त किया एवं चंद्राकर को कार्यकर्ता एवं रसमड़ावासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रैली में प्रमुख रूप से दुर्ग ग्रामीण भाजपा चुनाव संचालन समिति के सदस्य एवं बूथ अध्यक्ष पुष्पा सिंह बूथ अध्यक्ष चिंताराम ठाकुर बूथ अध्यक्ष भगवानी राम साहू ,हरि कृष्ण ठाकुर ,राजकुमार शर्मा ,रामप्रवेश शर्मा, त्रिभुवन वैष्णव , गरीबा डांडी,रुपेश यादव देव प्रसाद साहू, कारण निर्मलकर भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य चमन यादव, भाजपा युवा मोर्चा नेता एवं पंचकिशन यादव पंच दुर्योधन यादव, पंच मीना यादव, पंच दुलारी यादव,विशाखा साहू, पंच मीना यादव , पंच कुमीन निर्मलकर , धरती राम ठाकुर, इंदल निर्मलकर, तुलसी निर्मलकर रामनाथ सिंह, कुमार लहरे, नवीन देवदास, परबल ठाकुर, राजू यादव, कमल साहू ,अनूप यादव, बगस राम निषाद, सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news