Sunday, March 15, 2026

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में युवा दिवस पर हुये विभिन्न कार्यक्रम

भिलाई : न्यूज़ 36 : श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में युवा दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके विचारों को आत्मसात करने संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए।

Oplus_16908288

कार्यक्रम अधिकारी दीपक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा दिवस के कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डायरेक्टर विकास डॉ सुशील चंद्र तिवारी ने कहा कि 12 जनवरी को हर वर्ष स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है,इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वामी जी के प्रेरक प्रसंगों से परिचित कराना और युवा शक्ति को अभिप्रेरित करना है।

Oplus_16908288

पत्रकारिता विभाग के डॉ संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रवादी,सांस्कृतिक और युवा चेतना से ओतप्रोत विचार आज भी समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने भी अपने विचार साझा किए।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news