Sunday, March 15, 2026

होटल में तोड़फोड़ ,आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग : न्यूज़ 36 : होटल के बाहर कुर्सियों व खाली बोतलों, सीसीटीवी कैमरे को तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ मोहन नगर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपी मुकेश राजपूत उर्फ मुकेश चीरा, जय, नमन, मुरली एवं अन्य के खिलाफ धारा 296, 351 (2), 324 (2), 3 (5) के तहत अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर की देर रात आरोपी गण मुकेश राजपूत उर्फ मुकेश चीरा, जय, नमन, मुरली एवं अन्य सभी निवासी सिकोला भाटा दुर्ग के स्टेशन रोड स्थित एवन होटल के सामने रखी कुर्सियों, खाली बोतलों को तोड़फोड़ कर दिए। वहीं होटल के गार्ड के साथ गाली गलौज भी कर रहे थे। होटल के संचालक प्रार्थी नीरज नारायणी ने उन्हें समझने का प्रयास किया परंतु वे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे थे। आरोपियों ने होटल के सामने लगे कैमरे को भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news