भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशालीनगर पुलिस द्वारा होटल ईशा में देह व्यापार कराने वाले फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इससे पूर्व इस प्रकरण में 02 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुके है। आरोपी द्वारा देह व्यापार के लिए बाहर से लड़कियों को बुलाकर व्हाट्सएप के माध्यम से उनका फोटो भेजकर सौदा किया जाता था।
जिला पुलिस प्रवक्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 292/2025 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत फरार आरोपी होटल ईशा का मालिक निखिल मेश्राम उर्फ निक्कू उर्फ अमित के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर थाना वैशाली नगर की पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।
आरोपी निखिल मेश्राम उर्फ निक्कू उर्फ अमित के कब्जे से एक नग मोबाइल जप्त किया गया है। आरोपी मूलतः सुरेश मेश्राम उम्र 26 वर्ष, निवासी कोसा नगर मराठी, थाना सुपेला का रहने वाला है। आरोपी को 15 सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।
