दुर्ग : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ बटालियन एन . सी. सी. दुर्ग से सम्बंधित शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के एन.सी.सी. अधिकारी एवं एन. सी. सी. छात्र-छात्राओं ने आज 7अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम चलया गया। एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रशांत दुबे ने बताया कि यह अभियान 37 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के निर्देश में किया जा रहा है, जिसमें दीपक नगर वार्ड में स्थित जल निकाय को वार्ड वासियों की मदद से स्वच्छ करना, स्वच्छता रैली , पोस्टर के माध्यम से स्वच्छता का संदेश एवं स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों को शामिल करने जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा ।

एन. सी. सी. सैनिक एवम वार्ड के नागरिकों ने दीपक नगर दुर्ग में स्थित रेवा तालाब से प्लास्टिक, खंडित मूर्तियां ,कचरा पूजा सामग्री व अन्य अपशिष्ट पदार्थ एकत्र किया और इसका उचित प्रबंधन किया व जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए सैनिकों ने वार्ड में रैली एवं पर्यावरण से संबंधित पोस्टर के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करने के लिए स्वच्छ जल नियकायों से होने वाले लाभों एवं अस्वच्छ जल निकायों से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी और लोगों से अपील किया कि जल नियकायों को प्लास्टिक व अन्य कचरा से मुक्त रखना चाहिए जिसका नागरिकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और एनसीसी सैनिकों के द्वारा पर्यावरण दिवस से संबंधित इस अभियान के तहत चलाया गए स्वच्छ जल निकाय अभियान कि नागरिकों ने सराहना किया व जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प किया ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ . एम ए सिद्दिकी ने एन.सी.सी. सैनिकों द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उसकी प्रशंसा की । अभियान में 37 बटालियन के पी आई स्टाफ रोबिन एवं एनसीसी इकाई के सीनियर अंडर ऑफिसर पवन, जूनियर अंडर ऑफिसर अभिषेक, सी पी एल गिरधर एवम तनु, एल सी पी एल रंजन, कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट रजनी एवं बड़ी संख्या में एनसीसी के छात्र छात्राओं ने अभियान में भाग लिया।
