Monday, March 16, 2026

श्री शनि मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष चुने गए उत्कर्ष भट्ट

भिलाई : न्यूज 36 : वार्ड क्रमांक 2 स्मृति नगर भिलाई स्थित प्राचीन श्री शनिदेव मंदिर में मंदिर के व्यवस्थापक द्वारा मंदिर एवं मंदिर प्रांगण के विकास कार्य द्रुत गति से पुनः प्रारंभ हो इसलिए समिति की बैठक प्रातः 9.00 बजे दिनांक 26 मई को आहूत की गई।

बैठक में समिति के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गणों के अलावा क्षेत्र के बुजुर्ग एवं युवागण काफी संख्या में मंदिर के विकास हेतु रुचि लेते हुए उपस्थित थे।

ज्ञात हो श्री शनि मंदिर सेवा समिति के गठन के पश्चात मंदिर का बहुत ही विकास हुआ है किंतु विगत एक वर्ष से कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं हो पाया है इस हेतु मंदिर समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि मंदिर समिति से लंबे समय से जुड़े रहने एवं सक्रिय रहने वाले पंडित उत्कर्ष भट्ट को अध्यक्ष पद हेतु चुना जावे एवं मंदिर के द्रुत गति से विकास की जिम्मेदारी जन सहयोग द्वारा वह करवा सके इस हेतु सभी ने अपनी सहमति प्रदान की है।

पंडित उत्कर्ष भट्ट जय हनुमान सेवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष भी है एवं पूरे छत्तीसगढ़ में विगत लंबे समय से धार्मिक आयोजन सभी वार्डों में संपन्न करवा चुके हैं और करवा भी रहे हैं। श्री शनि सेवा समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित उत्कर्ष भट्ट को अध्यक्ष पद प्रदान कर बधाइयां दी एवं बैठक में मुख्य रूप से गिरिराज सिंह सोनू सिंह श्रीमती प्रीति जगत वर्षा डोंगरे राजलक्ष्मी साहू विजय गोस्वामी शरद राजोरिया मनोज मिश्रा अमन विश्वकर्मा राजेश विश्वकर्मा दीपक साहू बलदेव सिंह संजय ठाकुर दौलत साहू सतीश पांडे बिट्टू यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news