भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई-3 स्थित मजार में 17 से 20 मई तक आयोजित उर्सपाक कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस दुर्ग ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था रात्रिकालीन समय में प्रभावी रहेगी। निर्धारित योजना के अनुसार डबरापारा से सिरसागेट चौक तक दोनों ओर से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सिरसा गेट चौक से आने वाले भारी वाहनों को उमदा मार्ग की ओर तथा डबरापारा से आने वाले भारी वाहनों को हथखोज मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। भिलाई एवं पावर हाउस की ओर से आने वाले वाहनों के लिए बिजली आफिस और दशहरा मैदान, सिरसा गेट चौक और कुम्हारी से आने वाले वाहन रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग उपलब्ध रहेगी।
