भिलाई : न्यूज़ 36 : नदी रोड उरला स्थित सिंह कृषि फॉर्म में रखे मशीन ,लोहे के तार आदि की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कृषि का कार्य करता है और उसके स्वयं का सिंह कृषि फॉर्म है जो नदी रोड उरला में स्थित है।उसने अपने कृषि उपयोग के लिए फार्म हाउस बना कर रखा हुआ है जिसमें बाहर खुले स्थान में कृषि उपयोग की मशीन, तार आदि रखे हुए थे। 2 फरवरी की सुबह 7:00 बजे फॉर्म में काम करने वाले सरजू ठाकुर ने फोन करके प्रार्थी को बताया कि फॉर्म में चोरी हो गई है। तब वह जाकर देखा तो फॉर्म में रखे ग्राइंडर मशीन, चेन मशीन टाइल्स कटिंग मशीन, ट्रैक्टर बैटरी, केवल कॉपर तार, स्पेयर पंप मशीन, लेजर लैंड लेबर का केबल आदि गायब थे।
