साजा ( अभिषेक) : न्यूज़ 36 : नगर पंचायत साजा अंतर्गत वूमेन फॉर ट्री योजना के तहत निकाय क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्य हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गोंड तालाब एवं खेल मैदान में वृक्षारोपण हेतु स्थान स्वीकृति उपरांत खेल मैदान में 280 नग एवं गोंड तालाब में 300 नग वृक्ष लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके तहत निकाय क्षेत्र में खेल मैदान में माननीय श्री ईश्वर साहू जी विधायक साजा के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण कर शुभारंभ किया गया । शासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु यह एक महत्वपूर्ण योजना संचालित किया गया है जिससे नगर पंचायत साजा की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ेगी तथा वातावरण हरा भरा होगा साथ ही वृक्षारोपण से शुद्ध हवा भी मिलेगी इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष हिमांशु वर्मा जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र साहू जी, विधायक प्रतिनिधि नेतराम साहू जी नगर पंचायत साजा के पार्षदगण कमल नारायण राजपूत ,आशिष वर्मा , दुर्गा गोयल ,श्रीमति नेहा नेतराम यादव, गौकरण साहू, एवं नगर पंचायत कर्मचारी श्री भारत भूषण ठाकुर, शुभम टिकरिया पी.आई.यू, श्री चंद्र प्रकाश वर्मा , भूपेश सिन्हा,सहित मां सतबहनिया महिला स्व सहायता समूह के सदस्यगण साथ ही नगरवासी भी अधिक संख्या में उपस्थित हुए और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
