दुर्ग : न्यूज़ 36 : आबकारी विभाग की नई नीति के तहत अब राज्य में शराब प्लास्टिक की बोतलों में बिकेगी। ऐसे में इसका विरोध लगातार हो रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में जिले के मजदूर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध जताया। कांच की बोतल में बॉटलिंग का कारोबार और बॉटलिंग में काम करने वाले मजदूरों को रोजगार की चिंता हो रही है। प्लास्टिक की बोतल में शराब बिक्री होने से प्रदेश में लगभग एक लाख से अधिक लोगों बेरोजगार हो जाने का अनुमान है। इस नीति से राज्य सरकार को जीएसटी का भी नुकसान होगा। बॉटलिंग कारोबारियों ने बताया कि आबकारी नीति में बदलाव लागू होने से लाखों लोग बेरोजगार हो जाएगा। इस वजह से मजदूर इसका विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल सारिका ने बताया कि वह बीते 20 वर्षों से कांच की बोतल बिनने का काम कर रही है। लेकिन अगर सरकार ने प्लास्टिक की बोतल में शराब बेचने शुरु कर दिया तो वह बेरोजगार हो जाएगी।
