जब तक खायेंगे पोषण आहार, टीबी पर होगा सशक्त प्रहार : सीएससी साजा
साजा (अभिषेक) : न्यूज़ 36 : कलेक्टर, सीएमएचओ के निर्देश व मार्गदर्शन एवं बीएमओ साजा के नेतृत्व पर निक्षय मित्र बनकर कर्मचारियों कर रहे टीबी मरीजों की सहायता, अब तक साजा में बन चुके 143 निक्षय मित्र
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (National TB Elimination Programme – NTEP) के तहत कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर, जिला क्षय अधिकारी डॉ. बीएल राज एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके वर्मा के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत पंजीकृत टीबी मरीज रोहित निषाद को निक्षय मित्र महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती बिमला निर्मल के द्वारा पोषण सहायता प्रदान करने हेतु फूड बास्केट (पोषण आहार) का वितरण किया गया।
इस अवसर पर टीबी मरीजों को नियमित रूप से दवा सेवन करने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा उपचार पूर्ण होने तक नियमित फॉलोअप कराने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही मरीजों को बताया गया कि उचित उपचार एवं पोषण से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।
निक्षय मित्र योजना के माध्यम से टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करना टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे मरीजों के उपचार परिणाम में सुधार होता है तथा उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता मिलती है।
इस कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी नीलेश देवागन, खंड वरिष्ठ उपचार प्रवेक्षक (एसटीएस) पुरन दास, सेक्टर सुपरवाइजर खिलानंद साहू, सीएचओ रिंकी हठीले, मितानिन ब्लॉक समन्वयक सपना चौबे, आरएचओ बिटावन ठाकुर, श्रीमती विमला निर्मल, सूरज साहू, सतीश कुमार, एमटी रामेश्वरी साहू, सुखबती साहू, मीनाक्षी पांडेय अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। यह गतिविधि सरकार के वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
