Sunday, February 22, 2026

अधोसंरचना बजट के तहत दो कार्य प्रगति में, एक कार्य में विराम

6.97 करोड से बन रही पटरी के समानांतर सर्विस सड़क, जवाहर मार्केट का उन्नयन 6.50 करोड़ से होगा

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अधोसंरचना मद से जोन एक नेहरू नगर अंतर्गत नेहरू नगर अंडर ब्रिज से भिलाई नगर रेलवे स्टेशन तक रेलवे लाइन के समानांतर रोड निर्माण एवं विद्युतीकरण के कार्य को 6.97 करोड रुपए से किया जा रहा है वहीं 6.50 लाख रुपए से जवाहर मार्केट का उन्नयन एवं विकास कार्य होना है। मेजर्स क्वालिटी कंस्ट्रक्शन उक्त कार्य को कर रहा है। फिलहाल अधिकारियों की प्रॉपर मॉनिटरिंग नहीं होने से कार्य फिलहाल 10 प्रतिशत ही हुआ है। वहीं जवाहर मार्केट के उन्नयन कार्य को फिलहाल महापौर परिषद में लाना है। महापौर परिषद स्वीकृति देगा उसके बाद ही इस कार्य की निविदा जारी की जाएगी। चयनित एजेंसी के बाद ही निगम वर्क ऑर्डर देकर काम शुरू करायेगा।

दो चरणों में हुआ कार्य

प्रथम चरण में 318.4 लाख से रेलवे लाइन के समानांतर रोड निर्माण हो रहा है वहीं 379.6 लाख से सड़क पर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने स्ट्रीट पोल लगाए जाएंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news