दुर्ग : न्यूज़ 36 : कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में आधार कार्ड के सुदृढ़ीकरण और बच्चों के डेटा अपडेशन के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट मेन्डेटरी बायोमेट्रिक अपडेट एमबीयू अभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में जिले में कुल 23,905 मामले लंबित हैं, जिन्हें समय सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले चार महीनों से विभिन्न स्कूलों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से अब तक 50,000 से अधिक बच्चों का सफलतापूर्वक बायोमेट्रिक अपडेट किया जा चुका है। इस अभियान की समग्र प्रगति आकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक जिले में कुल 1,549 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।
