दुर्ग : न्यूज़ 36 : महतारी वंदन योजना के तहत जिले के चार लाख से अधिक महिला हितग्राहियों के खाते में आज राशि अंतरण किया जाएगा । इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा दुर्ग के स्वामी विवेकानंद सभागार पद्मनाभपुर में रविवार को दोपहर 12:00 महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव करेंगे । विशिष्ट अतिथि विधानसभा क्षेत्र अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधायक राकेश सेन, पाटन विधायक भूपेश बघेल, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे । इसी प्रकार भिलाई- दो में अंबेडकर भवन मंगल भवन भिलाई -दो में नगर पालिक परिषद चरोदा नगर पालीक निगम वैशाली में डोमशेड दशहरा मैदान रिसाली, पाटन /जामगांव एम में सामुदायिक भवन अटारी /पाटन व धमधा/ अहिवारा में सर्व समाज मांगलिक भवन में महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
