भिलाई : न्यूज़ 36 :; अंचल वासियों के उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन को समर्पित पतंजलि योग समिति, जिला-दुर्ग के तत्वावधान में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर 20 मई से 24 मई तक महर्षि दयानंद स्कूल प्रांगण, कुरूद रोड, कोहका, भिलाई में किया जा रहा है। “योग: कर्मसु कौशलम्” के ध्येय वाक्य के साथ रोजाना सुबह 5:30 से 7:00 बजे तक आयोजित यह शिविर आमजन को मानसिक शांति और शारीरिक आरोग्य प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया रहा है। इस शिविर में अनुभवी योग शिक्षकों द्वारा विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिसमें प्राणायाम और योगाभ्यास बीमारियों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के लिए, मानसिक स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए तनाव मुक्ति और मानसिक शांति के सरल एवं प्रभावी उपाय और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के अंतर्गत अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा व्यक्तिगत परामर्श और सही तकनीक का प्रदर्शन होगा।
पतंजलि योग समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस शिविर में सम्मिलित होकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। “स्वस्थ रहें, मस्त रहें” के संकल्प के साथ इस आयोजन में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र पटेल, योग शिक्षक द्वय तिजऊ राम साहू और अनामिका पुरी से संपर्क किया जा सकता है।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
