Saturday, March 14, 2026

अवैध रूप से शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध शराब कारोबार करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत थाना मोहन नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो पहिया वाहन में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहे थे। आरोपियों के पास से 42 पौवा शराब जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास दो व्यक्ति स्प्लेंडर में बैठकर अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नरेश पारधी ग्राम खुर्सी डीह बोरई थाना पुलगांव एवं प्रकाश पारधी निवासी खुर्सी डीह बोरई थाना पुलगांव को पकड़ा। उनके कब्जे से 42 पौवा शराब जब्त की गई है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news