भिलाई : न्यूज़ 36 : क्रिकेट फाउंडेशन अकादमी करंजा, भिलाई द्वारा आयोजित अंडर-13 एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत कल फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच जय हिंद क्रिकेट अकादमी रायपुर और इमर्जिंग क्रिकेट अकादमी रायपुर के बीच खेला गया, जिसमें जय हिंद क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 7 विकेट से जीतकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में इमर्जिंग क्रिकेट अकादमी रायपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में समर्थ ने 31 रन बनाए, जबकि धनंजय बैरागी 23 रन बनाकर नाबाद रहे और लोकेश कुमार ने 12 रन का योगदान दिया।
जय हिंद क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में रोहन ने 4 विकेट झटके, एस. गुप्ता ने 3 विकेट लिए, जबकि रोहित यादव और लोकेश साहू को 1-1 सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए जय हिंद क्रिकेट अकादमी रायपुर ने 3 विकेट खोकर 101 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। कप्ठान लोकेश साहू ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 52 रन बनाए। कानव पटेल 19 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि विराट चौधरी ने 17 रन जोड़े। इमर्जिंग क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में समर्थ, धनंजय बैरागी और दर्श द्विवेदी ने 1-1 विकेट लिया।
मैच के अंपायर एस. बाल राजू एवं नुगेश्वर डहरिया रहे, जबकि स्कोरर की भूमिका पल्लवी एवं विनोद देवघरे ने निभाई।
वितरण समारोह
फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयंतो हालदार (जनरल मैनेजर, कोसी रिजॉर्ट) रहे। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अंडर-14 एवं अंडर-16 के चयनकर्ता परमजीत सिंह, नलिनी एसोसिएट्स के के .हिरेंद्र साहू उपस्थित रहे।
