Saturday, June 20, 2026

घर के बाहर खड़े दो वाहनों में लगाई आग, अपराध किया दर्ज

सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर शुरू की जांच

घटना से उन्हें लगभग 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है

भिलाई : न्यूज़ 36 : सुपेला थाना क्षेत्र के न्यू कृष्णा नगर वार्ड क्रमांक-08 में घर के बाहर खड़े दो वाहनों में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा देने का मामला सामने आया है। घटना में एक स्कूटी और एक मोटर साइकिल पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार न्यू कृष्णा नगर निवासी अनुसुईया साहू टेलीकालिंग का कार्य करती हैं। उन्होंने बताया कि 17 जून 2026 की शाम काम से लौटने के बाद अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 24 टी 7589 को घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी कर कमरे के अंदर चली गई थीं। रात करीब 10.30 बजे बारिश होने पर वह वाहन को ढकने बाहर आईं, तब स्कूटी सुरक्षित थी। रात करीब 1.30 बजे नीचे रहने वाली पड़ोसी चंपा ने उन्हें सूचना दी कि उनकी स्कूटी में आग लगी हुई है। बाहर आकर देखने पर स्कूटी के साथ वहीं खड़ी मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 07 एक्यू 7660 भी आग की चपेट में थी।

आसपास के लोगों की मदद से दोनों वाहनों पर पानी डालकर आग बुझाई गई, लेकिन तब तक दोनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे। पीड़िता ने बताया कि घटना से उन्हें लगभग 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news