सुपेला पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल
भिलाई : न्यूज़ 36 : सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू भवन रोड के पास दो लोगों पर जानलेवा हमला हुआ। घटना में शामिल दोनों आरोपी 24 वर्षीय दिलबाग सिंह उर्फ टिकली और शंकरपारा शिवाजी चौक सुपेला निवासी 29 वर्षीय राहुल गौतम ने मोहम्मद शाहबाज और उसके दोस्त दीपक सिंह से जुआं खेलने के लिए रूपयों की मांग की थी। रुपए नहीं मिलने पर उन्होंने उन पर चाकू से जान लेवा हमला किया। सुपेला पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत जेल भेज है। सुपेला पुलिस ने बताया कि पीड़ित मोहम्मद शाहबाज की शिकायत पर दिलबाग सिंह और राहुल गौतम के खिलाफ अपराध दर्ज कराई है । पीड़ित शनिवार की सुबह दोस्त दीपक सिंह के साथ नेहरू भवन रोड सुपेला में टहल रहा था, वहां पर दोनों आरोपी और कुछ अन्य लोग जुआ खेल रहे थे। पीड़ित और उसके दोस्त को देखकर दोनों आरोपी उनके पास आए और जुआं खेलने के लिये रुपए की मांग की । पीड़ित ने मना किया तो और आरोपियों ने चाकू निकालकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसके दोस्त दीपक ने बीच बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से हमला किया घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों पीड़ितों को अस्पताल दाखिल कराया अस्पताल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।
