Saturday, March 14, 2026

अलग-अलग जगह खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नगपुरा चौकी ,थाना पुलगांव अंतर्गत अलग-अलग जगह खड़ी दो मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर ली। दोनों ही प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कैलाश देवांगन रावण भाठा नगपुरा निवासी है और वह मजदूरी का काम करता है। 11 जनवरी की रात को 10:00 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर सीजी 07 एल आर 6067 को नया घर बनाने के कारण घर के बाहर खड़ा कर लॉक कर दिया था। सुबह उठकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए वाहन की कीमत 15000 रुपए आंकी गई है।

Oplus_16908288

इसी तरह प्रार्थी तामेश्वर महिलवार ने शिकायत दर्ज की है कि वह रसमड़ा डीएनएच कंपनी में काम करता है। 4 जनवरी को उसने अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स सीजी 07 ए यू 5904 को लेकर ग्राम दमोदा मे हो रहे मंडई को देखने चला गया था।

Oplus_16908288

मंडई घूमने के बाद शाम को 7:00 बजे जब वापस आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल खड़े किए जगह पर नहीं थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत 15000 रुपए आंकी गई है। दोनों ही मामले में पुलिस जांच कर रही है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news