Monday, March 16, 2026

दो दिवसीय घासीदास जंयती 31दिसंबर को उरला में

भिलाई : न्यूज़ 36 : दो दिवसीय गुरु घासीदास जयंती एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम सतनाम समाज ग्राम उरला में 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक होगा। इसमें जयंती, ध्वजारोहरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। बुधवार को प्रथम पहर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता महापौर भिलाई-चरोदा निर्मल कोसरे करेगें। विशिष्ट अतिथि सभापति कृष्णा चन्द्राकर, ईश्वर लाल साहू, पार्षद भारती राम सूर्यवंशी, पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर, अध्यक्ष कांग्रेस ग्रामीण राकेश ठाकुर, अध्यक्ष पटेल समाज उरला अवध राम पटेल, तहसील साहू संघ भिलाई-चरोदा दीपक साहू है।

Oplus_16908288

द्वितीय पहर में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघले होंगे। अध्यक्षता विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा करेगें। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, दिलीप पटेल, खिलावन साहू शामिल होंगे। इसके अलावा ध्वजारोहण 1 जनवरी को किया गया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा होंगे।

Oplus_16908288

अध्यक्षता महापौर निर्मल कोसरे करेंगे। विशिष्ट अतिथि सभापति कृष्णा चन्द्राकर, पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर, सतीश साहू, पार्षद ईश्वर लाल साहू, भारती राम सूर्यवंशी हैं। कार्यक्रम में संध्या 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी लोक गायक गोरेलाल बर्मन का आयोजित है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news