Sunday, March 1, 2026

लाखों रुपए की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : रेकी कर रात्रि में चोरी करने वाले अंतर राज्यीय आरोपीगण को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सूने मकान में नगदी रकम की चोरी किए थे। साइबर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अंतर राज्यीय आरोपीगण को नेहरू नगर चौक से घेरा बंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 2,14,000 रुपए नगद जब्त किए गए हैं। आरोपियों मनोज सबरी जिला नुआपाड़ा उड़ीसा तथा दुरपति सबरी जिला नुआपाड़ा उड़ीसा को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी यमिल वर्मा निवासी सुपेला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 फरवरी को उसके मकान के लोहे की अलमारी में नगदी राशि रखी हुई थी। 16 फरवरी को परिवार की महिला सदस्य विवाह कार्यक्रम के लिए भोपाल गए हुए थे। 17 फरवरी की सुबह अज्ञात आरोपी ने नोटों की गड्डियां तथा नगद राशि की चोरी कर लिए थे, वहीं सोने के आभूषण सुरक्षित पाए गए थे। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपीगण नेहरू नगर चौक मे खड़े हैं और अपने गृह राज्य उड़ीसा भागने की तैयारी में है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपी को पकड़ा। उनके कब्जे से 2,14,000 रुपए नगद बरामद किए गए है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। इस कार्रवाई में सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक देवानंद साहू, आरक्षक प्रदीप सिंह, मिथलेश साहू, मनोज सिन्हा एवं कमल साहू की सराहनीय भूमिका रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news