Sunday, March 15, 2026

लोहे का सामान चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : भारतमाला सड़क निर्माण कार्य में लगने वाले लोहे के सामान की चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उतई पुलिस ने आरोपियों के पास से दस हजार रुपए कीमत का चोरी का सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि 12 जनवरी की रात में ग्राम पुरई बजरंग बली मंदिर के पास भारत माला में उपयोग करने वाले 20 किलो वजन के वर्टिकल जैक पाइप 5 नग, 30 किलो वजन का एक नग क्रिप्स को दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोटरसाइकिल में लोड कर ले जाया जा रहा था। प्रार्थी द्वारा रात को टार्च की रोशनी में देखा कि मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एल सी 0848 में आरोपी सामान को लोड कर ले जा रहे थे। आवाज देने पर वे लोग नहीं रुके। आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रीतम साहू पिता उत्तम साहू 30 वर्ष निवासी शिवपारा पुरई थाना उतई तथा एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है एवं अपचारी बालक को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news