Monday, March 16, 2026

प्राण घातक हमला करने वाले फरार दो आरोपी पकड़ाये

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दो युवकों पर चाकू से वार करने वाले फरार दो आरोपियों को मोहन नगर पुलिस ने मंगलवार को पकड़ा है। आरोपी चमन यादव उर्फ चंगू एवं पप्पू साहू से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 18 सितंबर की रात को जय भोले ट्रेडर्स एवं बजरंग नगर राम मंदिर के पास उरला में पुरानी रंजिश को लेकर हर्ष यादव एवं हिमांशु निषाद पर धारदार चाकू से गंभीर वार कर दिया था।गंभीर स्थिति में दोनों ही घायलों को रायपुर ले जाकर अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद से ही मोहन नगर थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पारस ठाकुर, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक वेदराम बंदे, ओमप्रकाश देशमुख एवं सुजीत फरार आरोपियों की तलाश में लगे हुए थे। टीम ने मंगलवार को आरोपी चमन यादव उर्फ चंगू तथा पप्पू साहू को पकड़ लिया है, वहीं सोमवार को भी टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी लकी निर्मलकर, दीपक साहू एवं फरीद खान को पकड़ लिया था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news