Sunday, March 15, 2026

ट्रक ने स्कूटी सवार दसवीं की छात्रा को मारी ठोकर, छात्रा की मौके पर मौत

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेक्टर 9 पंथी चौक पर गुरुवार की शाम को करीब 5:00 बजे एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दसवीं की छात्रा की मौत हो गई। छात्र सेक्टर 10 कोचिंग जा रही थी, इसी दौरान सेलूद से नेहरू नगर चौक की ओर जा रहे ट्रक के पिछले चक्के के नीचे वह आ गई। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। भिलाई नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि आकृति अपार्टमेंट रिसाली निवासी रिद्धिमा साहू “16” वर्ष ने इस साल दसवीं की परीक्षा दी थी। गर्मी की छुट्टी में वह सेक्टर 10 की कोचिंग में पढ़ने जाती थी । गुरुवार की शाम को भी वह कोचिंग जा रही थी। इस दौरान गिट्टी लदे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय रुआबांधा बाजार में बड़ी संख्या में लोगों को भीड़ थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भी जुड़ गई। भिलाई नगर पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही वह भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news