Tuesday, March 17, 2026

करंट लगने से ट्रक ड्राइवर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में गायत्री पैलेस के ठीक सामने बड़ा हादसा हो गया। गोयल इंफ्रा कंपनी के गेट के सामने खड़े राख से भरे ट्रक पर चढ़े ड्राइवर का हाथ अचानक हाई-टेंशन वायर से टकरा गया। इसके बाद वह करंट लगने से मौके पर ही ट्रक के ऊपर अचेत होकर गिर पड़ा।

Oplus_16908288

आसपास मौजूद लोगों की भीड़ लगते ही जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और युवक को शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Oplus_16908288

नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेश कुमार (31 वर्ष), निवासी ग्राम घिखुदिया पोस्ट गिरहोला थाना धमधा के रूप में हुई है। मृतक पेशे से ट्रक ड्राइवर था और ट्रक में राखड़ भरी हुई थी। शव को अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है और घटना की जांच की जा रही है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news