Friday, February 27, 2026

पहलगाम के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, दिखाई एकजुटता

भिलाई : न्यूज़ 36 : अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने कश्मीर पहलगाम में किए गए जनसंहार के विरोध प्रदर्शन किया। सिविक सेंटर में हुए इस प्रदर्शन में इस आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान सोसायटी की प्रेसिडेंट अंजुम ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सब एकजुट हैं। इसमें कहीं भी जाति-धर्म के आधार पर भेद न किया जाए। सबसे पहले हम सब हिंदुस्तानी हैं और इंसानियत हमारा धर्म है। इस दौरान मुख्य रूप से सचिव कौसर खान, उपाध्यक्ष शबाना सिद्दीकी, लीना तज़ीन, नरगिस, एस.एन शेख, शमशुन, कैसर इकबाल, रेहाना, मिस्बाह हुसैन, रुखसाना सिद्दीकी और फरीदा अली सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news