भिलाई : न्यूज़ 36 : गुरुवार की रात करीब 10 बजे भिलाई सुपेला क्षेत्र अंतर्गत आकाशगंगा, आदर्श पेट्रोल पंप के पास स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। हाइवे-02 पर ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया गया। यातायात पुलिस के जवानों द्वारा पास स्थित पेट्रोल पंप से अग्निशमन यंत्र लाकर त्वरित रूप से आग पर नियंत्रण किया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से आग को फैलने से रोका गया। इस दौरान थाना सुपेला की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची एवं संयुक्त रूप से स्थिति को नियंत्रित किया गया। उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस के जवान राकेश सिंह एवं टाकेश देशमुख की सूझबूझ सराहनीय रही।
