Tuesday, March 24, 2026

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

रूआबांधा में एससीईआरटी के निर्देशानुसार डाइट की तीन दिवसीय पहल आज 25 मार्च तक

भिलाई : न्यूज़ 36 : राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् रायपुर (एससीईआरटी) के निर्देशानुसार जिले के भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान व गणित समूह के व्याख्याताओं हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (23 से 25 मार्च तक) का आयोजन किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूआबांधा भिलाई में जारी इस प्रशिक्षण में राज्य व जिला स्रोत ग्रुप द्वारा आवश्यकता आधारित नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को शैक्षिक उद्देश्य की प्राप्ति हेतु बोर्ड द्वारा लागू नवीन ब्लू प्रिंट के अनुसार नवाचारी शिक्षण पद्धति के माध्यम से अधिगम कराने हेतु पहल की जा रही है।
डाइट दुर्ग के प्राध्यापकों डॉक्टर नीलम दुबे द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति, डॉक्टर वंदना सिंह द्वारा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या पर ,अनुजा मुरेकर द्वारा ब्लूम टैक्सनॉमी पर स्टेट व जिला व ब्लॉक रिसोर्स पर्सन भौतिक शास्त्र श्रीमती सपना सोनी, रत्ना साहू , डॉक्टर पूनम बिचपुरिया ,राजकुमार साव, लक्ष्मी प्रसाद व अलका राय के द्वारा भौतिक शास्त्र , जीवविज्ञान,रसायन शास्त्र व गणित में ब्लूम टैक्सनोमी के अनुसार बोर्ड द्वारा लागू नवीन ब्लू प्रिंट, प्रश्न पत्र निर्माण, शिक्षण शास्त्र, न्यूमेरिकल एनालिसिस, लर्निंग लॉस आदि पर प्रशिक्षण दिया गया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य प्रभात मरकले के निर्देशन व प्रशिक्षण संयोजक सत्येंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ,मॉडल लेसन प्लान द्वारा शैक्षिक उद्देश्य की प्राप्ति,विषय वस्तु, ब्लूम टेक्सोनोमी, प्रश्न निर्माण, शिक्षण शास्त्र आदि पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रकार जिला रिसोर्स ग्रुप द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विज्ञान व गणित विषय के शिक्षकों को विद्यार्थियों हेतु सरल, रुचिकर, आनंददायक शिक्षण शास्त्र व इसके माध्यम से कौशल विकसित करने व शैक्षिक उद्देश्य की प्राप्ति हेतु जिले के व्याख्याताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में जिले की व्याख्याता संगीता चंद्राकर, मयूरी शुक्ला,धीरजा,आरती सिंह,ममता गुप्ता एवम् पूरी टीम सक्रियता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यह प्रशिक्षण डाइट के विषय विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ अनुभवी मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रभावी तरीके से दिया जा रहा है। विज्ञान समूह भौतिक, रसायन, गणित और जीव विज्ञान का प्रशिक्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूआबांधा भिलाई में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी सत्येन्द्र शर्मा ने बताया कि परिषद द्वारा दुर्ग जिला से कुल 884 व्याख्याताओं को प्रशिक्षित करने का निर्देश मिला था जिसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अछोटी द्वारा पूर्व में यह प्रशिक्षण आयोजित कर दुर्ग जिले से कुल 518 व्याख्यातागणों को डीआरजी-बीआरजी एवम् प्रशिक्षणार्थी के रूप में प्रशिक्षित किया जा चुका है। शेष बचे हुए प्रतिभागियों के लिए द्वितीय अवसर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य व स्थानीय परीक्षाओं को दृष्टि गत रखते हुए केवल 150 शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news