कवर्धा ब्यूरो : न्यूज़ 36 : आज ग्राम कुरुवा खैरा कल्याणपुर मैदान में आयोजित महाशिवरात्रि मेला एवं विशाल साहू समाज सम्मलेन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंडरिया व कवर्धा विधानसभा में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड वितरित किया ।
