Thursday, September 19, 2024

कार्यों में कसावट लाने निगम कर्मचारियों का किया तबादला

भिलाई : भिलाई नगर निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने विभागों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए विभागीय फेरबदल किया है। इसके तहत जोन कार्यालय एवं वाहन शाखा में पदस्थ कर्मचारियों को मुख्यालय में एवं मुख्यालय के कर्मचारियों को जोन कार्यालय व वाहन शाखा में पदस्थ किया है। जोन 2 वैशाली नगर में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर अपर्णा क्षीरसागर को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन प्रभारी,सहायक अधीक्षक वाहन शाखा के सहायक ग्रेड 3 डी रवि को संपत्ति कर विभाग, अधीक्षण अभियंता कक्ष क्रमांक 50 के सहायक ग्रेड 3 गीता साहू को अधीक्षण अभियंता कक्ष क्रमांक 41 में पदस्थ किया है। इसी तरह जोन 3 मदर टैरेसा नगर के वाहन चालक विमलेश रणदिवे को वाहन शाखा में, स्थापना शाखा में पदस्थ पंप सहायक सविता साहू को महिला एवं बाल विकास विभाग सचिवालय में पदस्थ भृत्य गोपी प्रसाद पांडे को सिटी पर शाखा, सचिवालय में पदस्थ भृत्य प्रदीप कुमार अग्रवाल यथावत एवं डाटा सेंटर विभाग में पदस्थ वृत्त रोशन टंडन को प्रथम अपीलीय विभाग में पदस्थ किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news