सुबह 11 .50 और 7.15 को दुर्ग आएगी
भिलाई : न्यूज़ 36 : रेलगाड़ियों में गर्मी में होने वाली भीड़ को देखते हुए तिरुपति-रक्सौल के बीच 7 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल से चलाई जाएगी। तिरुपति से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 13, 20 और 27 अप्रैल, 4, 11, 18 और 25 मई को और रक्सौल से प्रत्येक गुरुवार को 16, 23 और 30 अप्रैल, 7, 14, 21 और 28 मई को चलेगी। तिरुपति से यह ट्रेन सुबह 8.15 को छूटेगी, जो विभिन्न स्टेशन होते हुए दूसरे दिन सुबह 11.50 को दुर्ग पहुंचेगी। इसी तरह रक्सौल से सुबह 3.15 बजे छूटेगी, तो विभिन्न स्टेशन होते हुए दूसरे दिन सुबह 7.15 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
