Saturday, March 7, 2026

कबाड़ियों से परेशान फेरी वालों ने दुर्ग पुलिस से की शिकायत

दुर्ग :  मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फेरी लगाकर कमाने वाले अपना जीवन यापन करने वाले इन दिनों बड़े कबाडियों से परेशान है। तितुरडीह क्षेत्र में एक कबाड़ी वाले के कुछ लोगों द्वारा दादागिरी एवं मारपीट करने से फेरी करने वाले छोटे कबाडी का सामान लेने वाले लोगों में दहशत का माहौल है इसको लेकर कई फेरी वाले मोहन नगर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित में आवेदन दिया है। और उनके साथ न्याय करने की मांग की है। बुधवार को कई फेरी वाले मोहन नगर थाना पहुंचे और लिखित में आवेदन देकर शिकायत की है । कि वे कबाडी का सामान लेने फेरी लगाते हैं । तितुरडीह में बांके कबाड़ी वाला है जो अपने कुछ लोगों को भेज कर फेरी वालों के साथ मारपीट करवाता है । शिकायतकर्ताओं का कहना था, कि उक्त कबाड़ी वाले ने लोगों सभी फेरी वालों के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट भी करते हैं। जिससे वे लोग उस क्षेत्र में कबाडी का सामान लेने नहीं जा पा रहे हैं। फेरी करना उन्होंने बंद कर दिया है । इससे उनका अपना घर चलाना परिवार पालना मुश्किल हो रहा है। इसी शिकायत को लेकर थाना मोहन नगर में फेरी वालों ने एक आवेदन दिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news