Sunday, March 15, 2026

अब तक 280 D L सस्पेंड,यातायात नियम तोड़ने वालों के हो रहे लायसेंस रद्द

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला दुर्ग के निर्देश पर एवं सतीश ठाकुर, सतांनद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा इस वर्ष विगत 4 माह में 280 लापरवाह वाहन चालको के लायसेंस सस्पेंड करने हेतु परिवहन विभाग को प्रेषित किया गया है। जिसमें परिवहन विभाग द्वारा सभी वाहन चालको का लायसेंस को सस्पेंड किया गया है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 280 प्रकरण में से 204 प्रकरण छ.ग. राज्य के सभी जिलों एवं 76 प्रकरण अन्य राज्यों के वाहन चालको का भेजा गया है। सुप्रीम कोर्ट के गाईड लाईन के अनुसार मोटर व्हीकल एक्ट के 07 धाराओं जिसमें तेज रफ्तार वाहन चालन, रेड सिग्नल जम्प, शराब सेवन कर वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग करना, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना, विपरीत दिशा से वाहन चालन करना एवं माल वाहक में ओवर लोड माल ले जाना,इन वाहन चालको के लायसेंस सस्पेड करने निर्देशित किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news