Saturday, September 5, 2026

शराब की अवैध बिक्री करते तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : प्रतिबंधित दिवस पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहन नगर और भिलाई नगर थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 104 पौवा देशी शराब और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धमधा रोड स्थित सब्जी मंडी के पास सुभाष ठाकुर उर्फ छोटू और अजय विश्वकर्मा शराब लेकर बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 73 पौवा देशी शराब की जब्ती बनाई। इसी तरह भिलाई नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रुआबांधा तालाब के पास दबिश देकर महेश कुमार साहू उर्फ वासु साहू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 31 पौवा देशी शराब जब्त किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news