Monday, March 16, 2026

ठेकेदार की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग बस स्टैंड पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार श्री राम यादव उर्फ मंत्री यादव की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूर्व पार्षद अजय दुबे से पूर्व में हुई मारपीट और पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता अजय दुबे है, पुलिस उसकी और घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो चाकू, दो गाड़ी और खून लगे कपड़े जप्त किए है। आरोपियों के खिलाफ हत्या, रास्ता रोकने और आपराधिक षडयंत्र की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पत्रकार वार्ता में एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इस मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि बीते 21 मई को गंजपारा नाका के पास श्रीराम यादव उर्फ मंत्री यादव की हत्या के आरोप में पूर्व पार्षद अजय दुबे के भतीजे कादंबरी नगर निवासी अक्षत दुबे उर्फ मान्या “23” वर्ष आदित्य नगर निवासी शुभम शर्मा और शुभम पंडित “25” वर्ष और गया नगर निवासी वंश राजपूत “19” वर्ष को गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि आरोपी अक्षत दुबे और मान्या और अमिताभ दुबे उर्फ चंदू पूर्व पार्षद अजय दुबे के भतीजे हैं करीब 7 महीने पहले अजय दुबे को मंत्री यादव और उसके कुछ साथियों ने पीटा था । अजय देवगन ने मृतक के परिवार और आसपास की महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजे थे ।जिसके चलते यह विवाद हुआ था। इसके अलावा अजय दुबे के खिलाफ अन्य अपराधों की शिकायत भी दुर्ग कोतवाली में हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। नवंबर माह में जेल से छूटने के बाद आरोपी अजय दुबे ने मृतक व उससे जुड़े लोगों को जान से मारने की धमकी भी थी। इसके बाद एक साजिश के तहत 21मई को इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया । फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस हर संभावित ठिकानों पर दबीश दे रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news